
रिपोर्ट हरदोई जिला संवाददाता सत्यम द्विवेदी
हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे अधिक से अधिक पात्र युवाओं को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

जिलाधिकारी ने कहा कि युवाओं को योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाए। बैंकर्स एवं संबंधित विभाग आपसी समन्वय से पात्र लाभार्थियों के ऋण आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। आवेदन प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो और युवाओं को योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त हो।

इस अवसर पर जिला उद्योग अधिकारी हर्ष प्रताप सिंह, संबंधित विभागों के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।









