
*हरदोई।* जिले में बुधवार रात और गुरुवार को हुई दो अलग-अलग घटनाओं से इलाके में हड़कंप मच गया। एक सड़क हादसे में 3 लोग गंभीर घायल हुए, वहीं प्रेम प्रसंग के विवाद के बाद एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला।
. पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, 3 घायल*
हरपालपुर-चौंसार मार्ग पर बुधवार रात भभूतिपुरवा गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।
इसमें अरवल थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी *राजकुमार (35), अशोक उर्फ पप्पू (40) और दिनेश चंद्र (50)* गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों हरदोई से अपने गांव लौट रहे थे।
एंबुलेंस से घायलों को हरपालपुर CHC ले जाया गया। राजकुमार और अशोक की हालत गंभीर होने पर उन्हें हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
### *2. प्रेम प्रसंग के विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाया*
संडीला कोतवाली क्षेत्र के बेरेमऊ मजरा मांझागांव निवासी *आशीष यादव (23)* का शव गुरुवार दोपहर तिलोइयां-रमपुरवा गांव के पास नीम के पेड़ से लटका मिला।
आशीष खेती-किसानी करता था। बड़े भाई सतीश यादव ने बताया कि आशीष का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। इसकी जानकारी होने पर युवती के पिता से आशीष का विवाद हो गया था।
कार्रवाई के डर से आशीष बुधवार को अपनी बुआ के गांव पंचमखेड़ा, थाना मल्लावां चला गया था। दोपहर में वह वहां से अपने गांव लौटने निकला था।
गुरुवार करीब 3 बजे उसका शव पेड़ से लटका मिला। शव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शिनाख्त हुई। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
*परिजनों का आरोप:* आशीष के परिजनों ने युवती के परिजनों पर धमकी देने और इस घटना के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया है।
*पुलिस का बयान:* कोतवाल वीरेंद्र कुमार पंकज ने कहा कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी









