
रिपोर्ट साण्डी ब्लॉक संवाददाता जवाहर राजपूत
हरदोई। भौराजपुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। प्रथम दिवस पर गांव में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा।
गांव निवासी गुड्डू राजपूत एवं अर्जुन राजपूत के संयोजन में आयोजित इस कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और छोटी-छोटी कन्याओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। ढोल-नगाड़े और भजन-कीर्तन के साथ यात्रा पूरे गांव में भ्रमण करते हुए कथा स्थल पहुंची।
कथा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस आयोजन में कथा वाचन फिरोजाबाद की कथा वाचिका रसना शास्त्री द्वारा किया जाएगा।
कथा के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा।आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे कथा के शेष दिनों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करें









