Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई मा0 सांसद जय प्रकाश रावत जी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न

Author Image
Written by
अनुराग मिश्रा

रिपोर्ट हरदोई जिला संवाददाता आरेंद्र मिश्रा

 

 

जनप्रतिनिधियों का स्पष्ट निर्देश- शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें सम्बन्धित अधिकारी

 

हरदोई स्वामी विवेकानन्द सभागार में मा0 सांसद हरदोई जय प्रकाश रावत जी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिले के विकास कार्यों एवं विभिन्न विभागों से जुड़ी जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद महोदय ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकारियों को लंबित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान ईसीसी एजुकेटर के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।

 

बैठक को सम्बोधित करते हुए मा0 सांसद जय प्रकाश रावत ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी सम्बन्धित अधिकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही से जनता को योजना का पूर्ण लाभ नहीं मिल पाता है, इसलिए किसी भी स्तर पर विलम्ब न हो यह सुनिश्चित किया जाए। मा0 जनप्रतिनिधिगणों के माध्यम से संज्ञानित कराए गए विषयों को सभी अधिकारी पूरी गम्भीरता से लेते हुए उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित कर सम्बन्धित जनप्रतिनिधि को अवश्य अवगत कराएं।

 

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से अभियान चलाते हुए सैम्पलिंग की जाए, तथा अमानक खाद्य पदार्थों का विक्रय करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

 

विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदला जाए तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही पारदर्शी बिलिंग प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। जल निगम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का रिस्टोरेशन तत्काल सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश भी अध्यक्ष महोदय द्वारा दिए गए। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति एवं लीकेज से सम्बन्धित शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

 

सड़कों के निर्माण से सम्बन्धित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए गए कि निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। मा0 सांसद हरदोई ने निर्देश दिए कि किसानों को निर्धारित मूल्य पर यूरिया उपलब्ध करायी जाए, तथा ओवररेटिंग करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाए। सिंचाई बन्धु की बैठक नियमित रूप से आयोजित करने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप समस्त अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश मा0 सांसद जी द्वारा दिए गए।

 

पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्त परियोजनाओं में शिलापट अवश्य लगाए जाएं, जिससे आम जनमानस को योजना के विषय में जानकारी प्राप्त हो सके। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पेंशन से सम्बन्धित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही आबकारी विभाग, नगर निकाय, पंचायतीराज विभाग, आवास योजनाओं, वन विभाग आदि से सम्बन्धित बिन्दुओं की विस्तृत समीक्षा की गयी।

 

बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें। जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखने पर बल दिया।

 

बैठक के दौरान मा0 जनप्रतिनिधिगणों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र से सम्बन्धित विषयों को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिस पर मा0 अध्यक्ष ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने जनपद में योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, विभिन्न योजनाओं में जनपद की उपलब्धियों तथा नवाचारों को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसकी सभी ने सराहना की। जिलाधिकारी ने सभी को आश्वस्त किया कि समिति द्वारा दिए गए निर्देशों, सुझावों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

 

बैठक के दौरान मा0 विधायक साण्डी प्रभाष कुमार वर्मा, मा0 विधायक सण्डीला अलका सिंह अर्कवंशी, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp