Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिल्हौर-कटरा हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Author Image
Written by
Chandan Singh

 बिल्हौर-कटरा हाईवे पर शुक्रवार रात खमरिया के पास हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान पाली थाना क्षेत्र के रहतौरा गांव निवासी *मंजेश कुमार पुत्र काशीराम* के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

 

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp