Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज थाना तालग्राम क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Author Image
Written by
अखंड प्रताप सिंह

कन्नौज जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने थाना तालग्राम क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

 

इस दौरान अधिकारियों ने बाजार एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा स्थानीय लोगों और व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए पुलिस से सहयोग बनाए रखने की अपील की।

 

पुलिस अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने, भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित एवं प्रभावी गश्त सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए।

 

पैदल गश्त के दौरान पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा। अधिकारियों ने कहा कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार ऐसे अभियान चलाए जाते रहेंगे।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp