
रिपोर्ट सवायजपुर तहसील क्राइम संवाददाता कुलदीप सिंह
हरदोई सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर भारतीय जनता पार्टी और पार्टी नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के बाद हरपालपुर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।
जानकारी के अनुसार आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक थाना हरपालपुर क्षेत्र के पालिया गांव निवासी *सूरज सिंह पुत्र राजपाल* बताया जा रहा है। पोस्ट के वायरल होते ही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसकी कड़ी निंदा की।
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि सोशल मीडिया पर पार्टी की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से इस तरह की पोस्ट की गई हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि “क्या पुलिस इस मामले में कार्रवाई करती है या नहीं?” उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते दोषी पर कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
स्थानीय लोगों का भी कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट से क्षेत्र का माहौल खराब हो सकता है। मामले की जांच के बाद पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करेगी।









