Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज थाना तिर्वा पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

Author Image
Written by
रोहित नंदन

कन्नौज से अविनाश सिंह की विशेष रिपोर्ट

 

 

कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तिर्वा पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश किया।

 

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी तिर्वा संजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में की गई।

 

गिरफ्तार किए गए वारंटियों में भुनियापुर निवासी रोहित यादव, जटियापुर निवासी केशव राजपूत तथा वौरापुर निवासी अनुज शामिल हैं। तीनों के विरुद्ध संबंधित न्यायालयों से गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी थे। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए सभी आरोपियों को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

 

इस अभियान में उपनिरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक राधामोहन शर्मा, हेड कांस्टेबल सचिन गिरी, कांस्टेबल राहुल कुमार, रिजर्व कांस्टेबल राहुल कुमार तथा रिजर्व कांस्टेबल अरविन्द रावत सहित थाना तिर्वा पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp