Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज राज्य कर विभाग ने इत्र व्यापारियों के साथ किया व्यापारी संवाद, समस्याओं के समाधान और राजस्व वृद्धि पर हुई चर्चा

Author Image
Written by
अखंड प्रताप सिंह

कन्नौज आयुक्त राज्य कर, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में अपर आयुक्त ग्रेड-1 राज्य कर, इटावा जोन, एच.पी. राव दीक्षित तथा संयुक्त आयुक्त राज्य कर, इटावा संभाग, बृजेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में राज्य कर कार्यालय, कन्नौज में अत्तर एसोसिएशन के व्यापारियों के साथ व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य इत्र उद्योग से जुड़े व्यापारियों की समस्याओं को सुनना, उनके सुझाव प्राप्त करना तथा राजस्व वृद्धि के संबंध में प्रभावी संवाद स्थापित करना था।

 

बैठक में व्यापारियों ने इत्र उद्योग के समक्ष मौजूद चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। अत्तर एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन त्रिवेदी ने बताया कि पान मसाला उद्योग से जुड़े नए कर नियम लागू होने के बाद कन्नौज से आपूर्ति होने वाले कच्चे माल, जैसे कम्पाउंड, अत्तर, एसेंशियल ऑयल और केमिकल्स की मांग में कमी आई है। वहीं ईरान-अमेरिका (गल्फ) क्षेत्र में बढ़े तनाव के कारण निर्यात प्रभावित हुआ है, जिससे इत्र उद्योग और व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के अपेक्षित विस्तार के अभाव में कई उद्योगों के पलायन की स्थिति बन रही है।

 

उपायुक्त राज्य कर मोहम्मद नाजिम ने व्यापारियों को बताया कि जिनका मासिक टर्नओवर 50 लाख रुपये से अधिक है, उन्हें नियमानुसार अपनी कर देयता का एक प्रतिशत नकद (कैश सेट-ऑफ) जमा करना अनिवार्य है। उन्होंने सभी व्यापारियों से कर नियमों का पूर्ण पालन करने की अपील की।

 

उपायुक्त राज्य कर राजीव त्यागी ने व्यापारिक प्रतिनिधियों से छोटे व्यापारियों तथा ई-कॉमर्स के माध्यम से कारोबार करने वालों को भी समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से कर भुगतान के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया, ताकि कर अनुपालन की संस्कृति और मजबूत हो सके।

 

सहायक आयुक्त राज्य कर मनीष कुमार राय ने व्यापारियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का यथासंभव मौके पर समाधान कराया। साथ ही जिन सुझावों पर नीतिगत निर्णय आवश्यक हैं, उन्हें शासन स्तर पर विचारार्थ भेजने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य कर विभाग व्यापारियों के साथ समन्वय और संवाद स्थापित कर व्यापार सुगमता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

बैठक में राज्य कर विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, अत्तर एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में इत्र व्यवसायी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक आयुक्त राज्य कर मनीष कुमार राय ने किया।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp