Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज भू-जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रचार वाहन रवाना

Author Image
Written by
रोहित नंदन

कन्नौज, 18 जुलाई 2026। जनपद कन्नौज में भू-जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित भू-जल सप्ताह के अंतर्गत जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास ने कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि भू-जल जीवन का अमूल्य प्राकृतिक संसाधन है, जिसका संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लगातार घटते भू-जल स्तर को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को वर्षा जल संचयन, जल के विवेकपूर्ण उपयोग तथा जल संरक्षण के उपायों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि भू-जल सप्ताह के दौरान जनपद के विभिन्न विकास खंडों, नगर निकायों और ग्राम पंचायतों में प्रचार वाहन के माध्यम से जल संरक्षण संबंधी संदेश प्रसारित किए जाएंगे। इसके साथ ही जनसंवाद, गोष्ठियों और विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को भू-जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा।

 

प्रचार वाहन के माध्यम से वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों के संरक्षण, भू-जल के अनावश्यक दोहन को रोकने तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश जन-जन तक पहुंचाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इस जनहितकारी अभियान से जुड़कर जल संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा सकें।

 

इस अवसर पर उप निदेशक कृषि संतोष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रकाश, सहायक अभियंता (लघु सिंचाई) राम जी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp