Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई तेज पिकअप की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, चालक गाड़ी छोड़कर फरार

Author Image
Written by
अनुराग मिश्रा

रिपोर्ट हरपालपुर ब्लाक क्राइम संवाददाता ज्ञानेंद्र

 

हरदोई, 18 जुलाई 2026: थाना अरवल क्षेत्र में शनिवार दोपहर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

 

यह हादसा दयालपुर-अंतू पूर्व मार्ग पर हुआ। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायल को पहले प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी अरवल लाया गया। वहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

सूचना मिलते ही थाना अरवल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की गई।

 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में घायल की पहचान परचौली गांव निवासी दीपक कुशवाहा पुत्र नन्हकू कुशवाहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक गांव के मौजूदा ग्राम प्रधान दुर्गेश कुमार के भतीजे हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

 

थानाध्यक्ष ने बताया कि दीपक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है।

 

ग्रामीणों ने इस मार्ग पर लगातार तेज रफ्तार वाहनों की शिकायत की है। लोगों ने प्रशासन से सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगवाने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp