Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई साण्डी में धूमधाम से निकाली गई श्री जगन्नाथ रथ यात्रा, जगह-जगह हुआ प्रसाद वितरण

Author Image
Written by
विनीत पांडेय

रिपोर्ट साण्डी ब्लाक संवाददाता जवाहर राजपूत

 

हरदोई साण्डी कस्बे में शनिवार 18 जुलाई 2026 को श्री जगन्नाथ रथ यात्रा बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। यात्रा शाम 5:30 बजे ठाकुरद्वारा मंदिर से शुरू होकर पूरे सांडी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए संपन्न हुई।

 

रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की झांकी को विशेष रूप से सजाया गया था। भक्तजन जय जगन्नाथ के जयकारों के साथ रथ खींचते हुए आगे बढ़े। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया।

 

यात्रा के दौरान कस्बे के विभिन्न स्थानों पर कोल्ड ड्रिंक और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ प्रसाद लेने के लिए उमड़ी।

 

इस आयोजन में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उन्होंने यात्रा की व्यवस्था संभालने और भक्तों की सेवा में सहयोग किया।

 

पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों की गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया। यात्रा को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp