Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शामली मालखाने की पिस्टल बेच डाली हैड कांस्टेबल पर मुकदमा दर्ज फरार

Author Image
Written by
ज्ञानेश मिश्रा

शामली यूपी पुलिस का एक हैड कांस्टेबल ही हथियार तस्करी में शामिल निकला। कांधला थाने के मालखाने में तैनात हैड कांस्टेबल अमित कुमार पर मालखाने में जमा पिस्टल बेचने का आरोप है।

 

मामले का खुलासा तब हुआ जब मवाना पुलिस ने केशू यादव नाम के व्यक्ति को एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में केशू से भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद हुआ। शक है कि बरामद किया गया बाकी असलहा भी कांधला थाने के मालखाने से चोरी किया गया हो। इसकी जांच जारी है।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़ा गया केशू यादव आरोपी हैड कांस्टेबल अमित कुमार का तहेरा भाई बताया जा रहा है।

 

घटना सामने आते ही हैड कांस्टेबल अमित कुमार फरार हो गया। उसके खिलाफ कांधला थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

 

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मालखाने से और कितना असलहा गायब हुआ है और इसे बेचने में और कौन-कौन शामिल है।

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp