
रिपोर्ट हरदोई जिला संवाददाता सत्यम द्विवेदी
हरदोई मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर पाली नगर पंचायत में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पाली नगर में प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए हेलीपैड से लेकर जनसभा स्थल तक की जमीन चिन्हित कर ली गई है। अधिकारियों ने वीवीआईपी प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए सभी बिंदुओं का निरीक्षण किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के लैंडिंग स्थल, हेलीपैड से सभा स्थल तक के मार्ग और जनसभा के लिए चयनित जमीन की सुरक्षा व्यवस्था देखी गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
तस्वीरों में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर निरीक्षण करते नजर आ रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
कार्यक्रम की अंतिम तिथि की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन तैयारियां शुरू होते ही क्षेत्र में चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया है।









