Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हापुड़ रोड MCC अस्पताल में स्टाफ नर्स की जहरीली ड्रिप लगाकर हत्या, प्रेमी वार्डबॉय और दोस्त गिरफ्तार

Author Image
Written by
विनीत पांडेय

मेरठ हापुड़ रोड स्थित MCC अस्पताल में शनिवार को स्टाफ नर्स की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी के दबाव से बचने के लिए नर्स के प्रेमी वार्डबॉय ने दोस्त के साथ मिलकर ग्लूकोज की ड्रिप में जहरीला केमिकल मिलाकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए आरोपी ने फर्जी सुसाइड नोट भी लिखा और मृतका की जेब में सल्फास की गोलियां रख दीं।

 

पुलिस के अनुसार घटना शनिवार दोपहर करीब 2 बजे की है। आरोपी वार्डबॉय ने नर्स को ग्लूकोज चढ़ाने के बहाने ड्रिप लगाई और उसमें जहरीला केमिकल इंजेक्ट कर दिया। नर्स की हालत बिगड़ते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या माना जा रहा था। लेकिन CCTV फुटेज, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और मौके से मिले सुसाइड नोट की लिखावट से शक गहराया। फॉरेंसिक टीम ने कैनुला, सिरिंज, मोबाइल फोन, नोटपैड और जहरीला केमिकल कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया।

 

देर रात पुलिस ने वार्डबॉय और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की साजिश कबूल कर ली।

पुलिस के मुताबिक मृतक नर्स के पति की मौत एक साल पहले हो चुकी थी। इसके बाद अस्पताल में काम करने वाले वार्डबॉय से उसका करीब 8 महीने से अफेयर चल रहा था। नर्स लगातार शादी का दबाव बना रही थी। इसी से छुटकारा पाने के लिए वार्डबॉय ने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची

इससे पहले मेरठ में पति को सांप से डसवाकर हत्या का मामला सामने आ चुका है। अब नर्स की हत्या ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp