Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सांडी के अमित की संदिग्ध मौत, मारपीट कर सड़क पर फेंकने का मां का आरोप, पुलिस बोली – जांच जारी

Author Image
Written by
Chandan Singh

सांडी थाना क्षेत्र के  आदमपुर गांव  निवासी 27 वर्षीय  अमित की रविवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के  पसियन पुरवा मजरा महसूलापुर में ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था।  

 

मां धनवती देवी का आरोप

मृतक की मां धनवती देवी ने तहरीर में बताया कि

कोतवाली देहात क्षेत्र के टिकरा बांसी गांव

निवासी एक महिला और उसके दामाद ने रविवार देर शाम अमित को मार-पीट कर मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गए।

धनवती का कहना है कि आरोपियों ने अमित को मोटरसाइकिल पर ले जाकर मारपीट की और फिर बरसोहिया के पास सड़क पर फेंक दिया

ताकि यह एक दुर्घटना लगे। उन्होंने आशंका जताई कि जानबूझकर ऐसा किया गया ताकि किसी को शक न हो

 

घायल अवस्था में मिले अमित को परिजन

सवायजपुर सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

पुलिस का बयान

सवायजपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रिंस कुमार* ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में युवक दुर्घटना में घायल हुआ था। देर शाम उसे मृत घोषित किया गया। पुलिस ने

सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम* कराया है।  

 

प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि मृतक की मां द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद* साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

सह संपादक जनता का भरोसा न्यूज नेटवर्क

चन्दन सिंह

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp