
*हरदोई।* पिहानी कोतवाली क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने, अश्लील हरकत करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
*क्या है पूरा मामला*
पीड़िता के पिता के अनुसार गांव का ही एक युवक उनकी बेटी को बुरी नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। करीब *6 घंटे बाद* किशोरी वापस घर लौटी। परिजनों का आरोप है कि आरोपी पहले भी किशोरी के साथ अश्लील हरकतें कर चुका था और शादी का झांसा देकर उसे परेशान करता था।
*विरोध पर मिली जान से मारने की धमकी*
तहरीर में कहा गया है कि जब किशोरी और उसके परिवार ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया तो आरोपी *गंदी-भद्दी बातें करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा*। घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है और उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
*पुलिस की कार्रवाई*
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। *अपहरण, शादी का झांसा देने, धमकी देने और अन्य संबंधित आरोपों* के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है।
चन्दन सिंह की कलम से जनता का भरोसा न्यूज नेटवर्क









