Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई विकलांग कॉलोनी की मजदूरी के बदले 22 हजार की मांग, दिव्यांग ने BDO से लगाई गुहार

Author Image
Written by
अनुराग मिश्रा

हरदोई हरपालपुर ब्लॉक के रानी खेड़ा गांव में विकलांग कॉलोनी की मजदूरी दिलाने के नाम पर रोजगार सेवक पर 22 हजार रुपये मांगने का आरोप लगा है। मामले में दिव्यांग लाभार्थी ने खंड विकास अधिकारी हरपालपुर को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

 

प्रार्थना पत्र 20 जुलाई 2026 को दिया गया। शिकायतकर्ता अनूप पुत्र रामनरेश, निवासी रानी खेड़ा, ग्राम पंचायत बांसी, ब्लाक हरपालपुर ने बताया कि वह बाएं हाथ से विकलांग है। उसके नाम से विकलांग कॉलोनी स्वीकृत हुई थी और निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है।

 

आरोप के अनुसार ग्राम पंचायत का वर्तमान रोजगार सेवक राजेश कुशवाहा मजदूरी का भुगतान करने के बदले 22,000 रुपये मांग रहा था। अनूप के मना करने पर उसे धमकाया गया और कहा गया कि “पैसे दे दो नहीं तो अच्छा नहीं होगा”। डर के कारण अनूप ने रुपये दे दिए, लेकिन इसके बाद भी उसकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया।

 

पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में BDO से अनुरोध किया है कि उसकी बकाया मजदूरी दिलाई जाए और दोषी रोजगार सेवक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

 

फिलहाल शिकायत BDO कार्यालय में प्राप्त हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp