Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई बारिश के बीच पालिकाध्यक्ष मधुर मिश्रा सड़कों पर, नालों का किया निरीक्षण, ट्रांसफार्मर हटवाने के लिए विभाग को भेजा जाएगा पत्र

Author Image
Written by
राजकमल राजकमल सिंह

हरदोई लगातार हो रही बारिश को देखते हुए नगरपालिका अध्यक्ष मधुर मिश्रा शनिवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों में निकले और नालों का स्थलीय निरीक्षण किया। बारिश के बीच खुद मौजूद रहकर उन्होंने सफाई कर्मचारियों से नालों की साफ-सफाई भी कराई।

 

निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष सबसे पहले बस अड्डा के निकट स्थित मुख्य नाले पर पहुंचे। यहां नाले की स्थिति बेहद खराब मिली। नगरपालिका कर्मचारियों ने पालिकाध्यक्ष को अवगत कराया कि नाले के ऊपर बिजली का ट्रांसफार्मर रखा होने के कारण हमेशा करंट लगने का खतरा बना रहता है। इसी वजह से कर्मचारी इस हिस्से की सफाई ठीक से नहीं कर पाते हैं।

 

कर्मचारियों ने बताया कि इस नाले में पानी के ग्लास, पन्नी, प्लास्टिक की बोतलें और अन्य कचरा जमा होने से नाला पूरी तरह अवरुद्ध हो जाता है। नतीजतन थोड़ी सी बारिश में ही आसपास के इलाकों में जलभराव हो जाता है और लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।

 

समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगरपालिका अध्यक्ष मधुर मिश्रा ने कहा कि यदि नाले के ऊपर से ट्रांसफार्मर को हटाकर किसी सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया जाए तो नाले की सफाई व्यवस्थित तरीके से हो सकेगी। इससे जलभराव की समस्या काफी हद तक कम होगी। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर को हटवाने के लिए विद्युत विभाग को पत्र लिखा जाएगा और समन्वय कर जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।

 

पालिकाध्यक्ष ने मौके पर मौजूद सफाई नायक और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मानसून सीजन को देखते हुए नगर के सभी प्रमुख नालों और नालियों की रोजाना सफाई सुनिश्चित की जाए। कचरा निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए ताकि बरसात में गंदगी और बीमारियों से बचा जा सके।

 

निरीक्षण के दौरान नगरपालिका के सफाई नायक, सफाई कर्मचारी और अन्य पदाधिकारी पालिकाध्यक्ष के साथ मौजूद रहे।

 

लखनऊ मंडल संवाददाता राज मंगल सिंह की खास रिपोर्ट

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp