Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई चार वर्षों की शानदार सेवा के बाद अवर अभियंता भैयालाल पाल को भावपूर्ण विदाई, अनंगपुर उपकेंद्र हुआ भावुक

Author Image
Written by
ज्ञानेश मिश्रा

हरदोई शाहाबाद के अनंगपुर विद्युत उपकेंद्र पर सोमवार को आयोजित विदाई समारोह में चार वर्षों तक सेवाएं देने वाले अवर अभियंता भैयालाल पाल को माल्यार्पण, शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। समारोह में अधिशाषी अभियंता भजन लाल, उपखंड अधिकारी शशांक मौर्य, बड़े बाबू अपूर्व, संजय कुमार शुक्ला सत्यदेव शुक्ला सहित विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, लाइन स्टाफ, मीटर रीडरों एवं संविदा कर्मियों ने उनके कार्यकाल की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि भैयालाल पाल ने मेहनत, ईमानदारी, कार्यकुशलता और अनुशासन के साथ बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अधिकारियों ने उनके सरल स्वभाव, नेतृत्व क्षमता और विभाग के प्रति समर्पण की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके साथ बिताए गए कार्यकाल की यादें साझा कीं। गौरतलब है कि भैयालाल पाल का स्थानांतरण पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में हो गया है। अनंगपुर उपकेंद्र पर उन्होंने लगभग चार वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं, जिसके बाद विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रीय उपभोक्ताओं में भावुकता का माहौल देखने को मिला।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp