
कन्नौज पुलिस परिवार के सेवानिवृत्त सदस्यों की समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में एक विशेष गोष्ठी आयोजित की गई।
को हुई इस गोष्ठी की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने की। इस दौरान जनपद के विभिन्न थानों व कार्यालयों से आए पुलिस पेंशनर्स ने एसपी के समक्ष अपनी समस्याएं और सुझाव रखे।
पुलिस अधीक्षक ने सभी पेंशनर्स से व्यक्तिगत संवाद कर उनकी बातों को गंभीरता से सुना। पेंशन, चिकित्सा, पहचान पत्र और अन्य विभागीय मुद्दों से जुड़ी शिकायतों पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसपी विनोद कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी पुलिस परिवार के सम्मानित सदस्य हैं। उनका अनुभव और मार्गदर्शन विभाग के लिए सदैव प्रेरणादायक रहा है। उनकी समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है
गोष्ठी में पुलिस कार्यालय के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी सहित जनपद भर से आए पुलिस पेंशनर्स उपस्थित रहे।
पेंशनर्स ने एसपी द्वारा उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देने पर आभार व्यक्त किया।









