Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज दर-दर भटकने के बाद डीएम की चौखट पहुंची पीड़िता, चार दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई का आरोप

Author Image
Written by
रोहित नंदन

कन्नौज तालग्राम थाना क्षेत्र के लम्बुइया गांव की एक महिला ने स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि थाने में तहरीर देने के चार दिन बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद वह डीएम कार्यालय पहुंची। पीड़िता नीलेश कुमारी ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के एक व्यक्ति ने उसके पति को शराब पिलाकर उसकी लगभग 10 बीघा कृषि भूमि गिरवी रख ली और उन्हें अपने घर पर ही रखे हुए है। महिला का यह भी आरोप है कि जब उसकी पुत्री कोमल अपने पिता को घर बुलाने के लिए आरोपी के घर गई, तो आरोपी ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। विरोध करने पर आरोपी कथित रूप से उनके घर पहुंच गया और पीड़िता व उसकी पुत्री के साथ मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि मारपीट के दौरान उसकी पुत्री के शरीर पर नाखून के निशान आ गए।महिला के अनुसार, उसने घटना की शिकायत थाना तालग्राम में की थी, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इससे निराश होकर वह बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई तथा परिवार की सुरक्षा की मांग की। फिलहाल, इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp