Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई अंतिम संस्कार में आए युवक का गंगा में डूबने के 5 दिन बाद भी नहीं मिला पता, PAC कर रही तलाश

Author Image
Written by
Chandan Singh

हरदोई अरवल थाना क्षेत्र के कुसुमखोर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने आए एक युवक के गंगा में डूबने की घटना के पांचवें दिन बुधवार को भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका

 

मामला 18 जुलाई, शनिवार का है। फतेहगढ़ कैंट के मोहल्ला शीशम निवासी 22 वर्षीय पेंटर सुमित कुमार पुत्र रामगुलाम अपने मामा हरपालपुर कोतवाली के नादखेड़ा गांव निवासी रामआसरे के अंतिम संस्कार में शामिल होने कुसुमखोर गंगा घाट पहुंचे थे।

 

अंतिम संस्कार के बाद सुमित गंगा नदी में नहाने उतरे और गहरे पानी में चले गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी में बाढ़ और तेज बहाव के कारण सफल नहीं हो सके और सुमित डूब गए।

 

 

सूचना पर पुलिस ने तत्काल PAC की बरेली यूनिट को बुलाकर खोजबीन शुरू कराई। बुधवार को भी परिजनों और PAC की टीम ने कई किलोमीटर तक नदी में सुमित की तलाश की। देर शाम तक चले तलाशी अभियान के बावजूद युवक का कोई पता नहीं चल सका।

 

अरवल के थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बुधवार रात बताया कि काफी प्रयासों के बाद भी डूबे हुए युवक का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। तलाशी अभियान जारी है

 

घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने घाट पर सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाने की बात कही है।

 

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp