Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज थाना तिर्वा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Author Image
Written by
रोहित नंदन

कन्नौज से जिला संवाददाता अविनाश सिंह की विशेष रिपोर्ट

 

 

कन्नौज। थाना तिर्वा पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

 

अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना तिर्वा में पंजीकृत मुकदमा संख्या 0028/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त अर्जुन सिंह को 22 जुलाई 2026 को फगुहा भट्टा अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त अर्जुन सिंह (28) बहादुरपुर, थाना तिर्वा, जनपद कन्नौज का निवासी है। उसका मूल निवास ग्राम परजनी वान, थाना मंगलपुर, जनपद कानपुर देहात है।

 

पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ल, उपनिरीक्षक गलाब केशकर, कांस्टेबल गौरव कुमार तथा आरक्षी रामू कुमार शामिल रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp