Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई जिलाधिकारी अनुनय झा ने खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का किया शुभारम्भ, 45 दिन में 8.38 लाख पशुओं का होगा निःशुल्क टीकाकरण

Author Image
Written by
Chandan Singh

हरदोई पशुओं को खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए जनपद में राष्ट्रीय पशुरोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का शुभारम्भ मंगलवार 22 जुलाई 2026 को कलेक्ट्रेट परिसर से किया गया।

जिलाधिकारी अनुनय झा ने कार्यक्रम के दौरान हरी झण्डी दिखाकर अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर टीकाकरण के लिए गठित टीमों को रोस्टर के अनुसार गांवों में भेजा गया। टीमें पशुपालकों के द्वार पर जाकर निःशुल्क टीकाकरण करेंगी।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि पशुपालक टीकाकरण टीमों को पूरा सहयोग दें, ताकि जनपद के सभी पात्र पशुओं का टीकाकरण समय से पूरा हो सके।

 

45 दिन चलेगा अभियान, 8.38 लाख पशुओं को लगेगा टीका

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि यह अभियान 22.07.2026 से 08.09.2026 तक कुल 45 दिवस तक चलेगा। अभियान के तहत जनपद में 8,38,000 गोवंशीय एवं महिष वंशीय पशुओं का खुरपका-मुंहपका रोग की रोकथाम के लिए टीकाकरण किया जाएगा।

 

टीकाकरण का विवरण भारत पशुधन ऐप पर कान के छल्ला नम्बर के साथ अपलोड किया जाएगा। इसके लिए पशुपालकों से अपील की गई है कि वे टीकाकरण कार्यकर्ताओं को सहयोग प्रदान करें।

 

इन बातों का रखें ध्यान

– 08 माह से अधिक गाभिन पशु का टीकाकरण नहीं होगा

– 04 माह से छोटे बच्चों का टीकाकरण नहीं किया जाएगा

 

विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने भी किया शुभारम्भ

इसी क्रम में  विकास खण्ड मल्लावां में विधायक आशीष सिंह ‘आशू’  विकास खण्ड माधौगंज में विधायक जी की पूज्यनीय माताजी श्रीमती विमला देवी  के कर कमलों से अभियान का शुभारम्भ हुआ। इसके अलावा जनपद के विभिन्न ब्लॉकों में माननीय प्रमुखों एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधियों द्वारा भी हरी झण्डी दिखाकर अभियान शुरू किया गया।

 

इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, समस्त उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी एवं पशुमित्र उपस्थित रहे।

 

सह सम्पादक चन्दन सिंह कुशवाहा

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp