Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की विकास कार्यों व बाढ़ बचाव की समीक्षा, कहा – शहर में जलभराव किसी दशा में स्वीकार नहीं

Author Image
Written by
Chandan Singh

सह सम्पादक चन्दन सिंह

जनता का भरोसा न्यूज नेटवर्क

 

गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर पहुंचकर जनपद में चल रहे विकास कार्यों, बाढ़ से बचाव एवं जलनिकासी की तैयारियों की गहन समीक्षा की।

 

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि महानगर में किसी भी दशा में जलभराव की स्थिति स्वीकार्य नहीं होगी उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मानसून के मद्देनजर नालों की नियमित सफाई, अतिक्रमण हटाने तथा नगर निगम के सभी पंपों का पूर्ण क्षमता से संचालन सुनिश्चित किया जाए।

 

बाढ़ से बचाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तटबंधों की नियमित पेट्रोलिंग, बाढ़ चौकियों की सक्रियता एवं राहत केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं हर हाल में दुरुस्त रहें।

 

उन्होंने बाढ़ संभावित गांवों में रोगों की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी सड़क क्षतिग्रस्त न रहे

 

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि जिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वेनम एवं एंटी रैबीज वैक्सीन की उपलब्धता हर समय सुनिश्चित रहे, ताकि आपात स्थिति में लोगों को तुरंत उपचार मिल सके।

 

बैठक में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के भी निर्देश दिए।

 

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp