Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई श्रीमऊ बाजार से सरकारी विद्यालय तक जाने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को भारी परेशानी

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

विशेष रिपोर्ट अजय प्रताप सिंह, क्राइम संवाददाता, ब्लॉक सांडी

 

 

 

 हरदोई विकासखंड सांडी अंतर्गत ग्राम श्रीमऊ में श्रीमऊ बाजार से सरकारी विद्यालय तक जाने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से जर्जर पड़ा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और उबड़-खाबड़ रास्ते की वजह से रोजाना स्कूली बच्चों, ग्रामीणों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

गांव का यह मार्ग क्षेत्र के सरकारी विद्यालय को बाजार से जोड़ता है। रोजाना सैकड़ों बच्चे इसी रास्ते से आते-जाते हैं। सड़क टूटी होने के कारण बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि बरसात के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है। कीचड़ और जलभराव के कारण पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है।

 

ग्रामीणों के अनुसार सड़क की हालत इतनी खराब है कि बुजुर्गों और मरीजों को भी आने-जाने में परेशानी होती है। दोपहिया वाहन चालक अक्सर गड्ढों में फंसकर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

ग्रामीण रामप्रकाश, सुमन देवी और अन्य लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग और स्थानीय प्रतिनिधियों से शिकायत की, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई।

 

ग्रामीणों ने मांग की है कि जनहित और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मुख्य मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए।

 

जनता का भरोसा न्यूज़ प्रशासन से अपील करता है कि सड़क की स्थिति का संज्ञान लेकर जल्द से जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराया जाए, ताकि स्कूली बच्चों और आम जनता को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp