Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सीएसआर की बैठक

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

रिपोर्ट हरदोई जिला संवाददाता परवेज खान

 

 

हरदोई स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में सीएसआर की बैठक की गई। बैठक में जनपद की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी औद्योगिक इकाइयों से उनके द्वारा वित्तीय वर्ष में सीएसआर मद के अंतर्गत उपलब्ध कराए जाने वाले संभावित फंड की जानकारी प्राप्त की। साथ ही इस बात पर विस्तृत चर्चा की गई कि कौन-सी औद्योगिक इकाई सीएसआर के अंतर्गत कितनी धनराशि उपलब्ध कराएगी तथा उसका उपयोग जनपद के विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों में किस प्रकार किया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सीएसआर फंड का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, महिला एवं बाल कल्याण, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण, दिव्यांगजन सहायता तथा अन्य जनोपयोगी परियोजनाओं में प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी औद्योगिक इकाइयां अपने सीएसआर कार्यों की कार्ययोजना तैयार कर जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करें, ताकि उपलब्ध धनराशि का अधिकतम, पारदर्शी एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। 

बैठक में सीएसआर फंड के माध्यम से अब तक जनपद में कराए गए विभिन्न जनहित एवं विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। इन कार्यों में योगदान देने वाली औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने उद्योगों की सामाजिक सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन एवं उद्योगों के समन्वित प्रयासों से जनपद के विकास को नई गति मिलेगी तथा अधिकाधिक जनकल्याणकारी कार्य संपादित किए जा सकेंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, उपायुक्त हर्ष प्रताप सिंह, औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधिनिधि तथा सभी संबंधित उपस्थित रहे

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp