Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक

Author Image
Written by
Chandan Singh

हरदोई स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में औद्योगिक विकास, निवेश संवर्धन, आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जनपद के उद्यमियों एवं व्यापारियों ने औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति में बार-बार होने वाली ट्रिपिंग की समस्या उठायी जिस पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही करते हुए निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

बैठक में यूपीसीडा से संबंधित प्रकरणों एवं निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों की भी समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान निवेश मित्र पोर्टल पर दो प्रकरण लंबित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा दोनों प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति से अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे निवेशकों एवं उद्यमियों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध हो सकें। बैठक के दौरान उद्यमी नवल किशोर माहेश्वरी द्वारा जनपद में प्लेज पार्क स्थापित किए जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने इस पहल की सराहना करते हुए बधाई दी तथा कहा कि ऐसे निवेश प्रस्ताव जनपद के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेंगे। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि प्रस्ताव के संबंध में आवश्यक औपचारिकताओं एवं प्रक्रियाओं का नियमानुसार त्वरित परीक्षण एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि उद्योग एवं व्यापार जनपद की आर्थिक प्रगति के महत्वपूर्ण आधार हैं। शासन की मंशा के अनुरूप निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना, उद्योगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना तथा सभी विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित करना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्योगों एवं व्यापार से जुड़े प्रकरणों का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, उपायुक्त हर्ष प्रताप सिंह संबंधित विभागों के अधिकारी, यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक, उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु के पदाधिकारी, उद्योगपति एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp