Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मल्लावां में स्कूली वैन की टक्कर से युवक सत्यपाल की मौत, 10 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा

Author Image
Written by
Chandan Singh

 

मल्लावां थाना क्षेत्र के नरायनमऊ गांव निवासी युवक सत्यपाल (29) की सड़क हादसे में मौत के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि तेज रफ्तार स्कूली वैन की टक्कर से यह हादसा हुआ।

 

नरायनमऊ निवासी परशुराम के पुत्र सत्येंद्र कुमार ने मल्लावां कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनका मंझला भाई सत्यपाल, जो अविवाहित था, 13 जुलाई 2026 की रात करीब 8:50 बजे शौच के लिए राघोपुर-मल्लावां रोड पर गांव से कुछ दूरी पर गया था। शौच के बाद जब वह वापस लौट रहा था, तभी

मल्लावां की ओर से राघोपुर जा रही पीले रंग की स्कूली वैन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।

 

वैन का नंबर यूपी 30 डीटी-6210 बताया गया है। परिजनों ने वाहन को लक्ष्मण पुरवा निवासी और रामपाल स्कूल के मालिक पंकज यादव का बताया है।

 

108 से CHC ले जाया गया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल सत्यपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

 

सूचना पर पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर 23 जुलाई 2026 को संबंधित वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

 

परिजनों ने आरोप लगाया है कि  तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp