
*सह सम्पादक: चन्दन सिंह*
*जनता का भरोसा न्यूज नेटवर्क*
—
*हरदोई।* आगामी *श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा* को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से हरदोई जिले में पुलिस और प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।
*पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा* ने जानकारी देते हुए बताया कि कांवड़ यात्रा के मार्गों का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। यात्रा के दौरान *प्रमुख मार्गों, मंदिरों और संवेदनशील स्थानों* पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा।
*सीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी*
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए *विशेष ट्रैफिक प्लान* लागू किया जाएगा। इसके साथ ही *सीटीवी कैमरों, ड्रोन और अन्य आधुनिक संसाधनों* के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी।
एसपी ने दी चेतावनी
एसपी श्री मीणा ने कहा कि असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। अफवाह फैलाने वालों या कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध *सख्त वैधानिक कार्रवाई* की जाएगी।









