
*रिपोर्ट: जवाहर राजपूत*
*जनता का भरोसा न्यूज नेटवर्क*
सांडी/हरदोई
सांडी थाना क्षेत्र के ताले पुरवा गांव में पैन कार्ड बनवाने के नाम पर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब 20 से 30 ग्रामीणों के नाम से Jio Payments Bank के खाते खुलवाकर उनमें आए सरकारी पैसे निकाल लिए गए।
गांव निवासी सोनेलाल ने इस संबंध में सांडी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
पैन कार्ड के बहाने खोले गए खाते
सोनेलाल ने शिकायत में बताया कि लगभग 2 महीने पहले रसूलपुर ऐसां निवासी सीताराम राजपूत अपने एक रिश्तेदार के साथ गांव आए थे। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि उनके रिश्तेदार पैन कार्ड बनाते हैं और सभी के पैन कार्ड बनवा देंगे।
इस भरोसे में आकर राकेश, शिवकरन छोटेलाल, राम शंकर, नीरज, पार्वती और निशु देवी सहित 20 से 30 ग्रामीणों ने पैन कार्ड बनवाया। आरोप है कि इसी प्रक्रिया के दौरान सभी के नाम से Jio Payments Bank में खाते खुलवाए गए और खातों में आए सरकारी पैसे निकाल लिए गए।
पुलिस ने शुरू की जांच
ग्रामीणों ने मामले की जानकारी होने पर सांडी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी सांडी समर बहादुर ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस सीताराम राजपूत और उसके साथी की तलाश कर रही है।









