
सीतापुर
सिधौली/सीतापुर
राम गोपाल चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में संचालित RGS College of Pharmacy एवं RGS Ayurvedic Medical College, Lucknow द्वारा स्वास्थ्य, NEET, CUET (UG) एवं GKP परीक्षा के माध्यम से फार्मेसी में प्रवेश एवं भविष्य की चुनौतियों से निपटने हेतु 52वां जागरूकता कार्यक्रम गुरुवार दिनांक 17/07/2026 को नेशनल इंटर कॉलेज, अलादादपुर, सिधौली में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में NEET एवं फार्मेसी की तैयारी हेतु कुल 162 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
अभिनव विधियों से हुई पढ़ाई
इस दौरान कक्षा 12 के विद्यार्थियों को मानव जनन विषय पर 1 घंटे 50 मिनट का सत्र कराया गया। वहीं कक्षा 11 के विद्यार्थियों को सामान्य जीवविज्ञान के शब्दों पर विस्तृत जानकारी दी गई। डिजिटल बोर्ड पर पावर पॉइंट के माध्यम से बहुविकल्पीय प्रश्नों पर छात्रों से चर्चा की गई। विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए। पूर्व में विभिन्न प्रश्नों के सतत उत्तर देने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।
रोजाना प्रश्नों के माध्यम से तैयारी
जानकारी दी गई कि NEET व फार्मेसी की तैयारी हेतु विद्यालय के माध्यम से छात्रों को प्रतिदिन 05/06 प्रश्न 24 मई 2025 से लगातार भेजे जा रहे हैं। कक्षा 12 में अब तक 819 प्रश्न भेजे जा चुके हैं, जो 30 अप्रैल 2027 तक निरंतर भेजे जाएंगे। उनके उत्तर एवं विश्लेषण के लिए ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था भी गत वर्ष से की गई है। इस क्रम में कक्षा 10 के विद्यार्थियों को भी जागरूक किया गया।
स्वावलंबी बनकर करें प्रवेश की तैयारी: ट्रस्ट
राम गोपाल चेरिटेबल ट्रस्ट की परिकल्पना है कि विद्यार्थी अभिनव विधियों का प्रयोग करते हुए स्वावलंबी बनें और चिकित्सा एवं फार्मेसी में प्रवेश हेतु प्रथम प्रयास में ही सफलता प्राप्त करें। ताकि समाज में प्रतीक बनकर इस क्षेत्र का चौतरफा विकास हो और स्वस्थ, समृद्ध एवं सशक्त भारत के निर्माण में ये विद्यार्थी सक्रिय भूमिका निभा सकें।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजीव मिश्रा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। RGS की टीम से डॉ. मानवेंद्र त्रिपाठी सहित 5 सदस्यों ने छात्रों को मार्गदर्शन दिया।
उल्लेखनीय है कि राम गोपाल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, चिकित्सालय एवं फार्मेसी कॉलेज में BAMS, B.Pharm एवं D.Pharm की पढ़ाई संचालित की जा रही है।









