
कन्नौज से जिला संवाददाता रोहित नंदन, ब्यूरो चीफ की विशेष रिपोर्ट
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के मार्गदर्शन में वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इंदरगढ़ पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में राज कुमार (35 वर्ष) पुत्र शिवराम तथा राजवीर (42 वर्ष) पुत्र शिवराम, दोनों निवासी ग्राम बेलामऊ सरैया, थाना इंदरगढ़, जनपद कन्नौज शामिल हैं।
दोनों अभियुक्त वाद संख्या 1764/17 एवं अपराध संख्या 425/16, धारा 504 एवं 506 भारतीय दंड संहिता से संबंधित मामले में वांछित थे। न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट, कन्नौज के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राहुल पाल, कांस्टेबल सौरभ सिंह, कांस्टेबल सुमित कुमार एवं कांस्टेबल कपिल कुमार शामिल रहे।









