Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्राथमिक विद्यालय सनफरा को मिली स्मार्ट क्लास की सौगात

Author Image
Written by
Chandan Singh

 

 

विकास खंड सांडी के प्राथमिक विद्यालय सनफरा में शनिवार को स्मार्ट क्लास का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने फीता काटकर किया l इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री रानू ने कहा कि बेसिक शिक्षा से जुड़े विद्यालयों का कलेवर बदल है l सरकार की मंशा के अनुरूप जनप्रतिनिधि व अधिकारी विद्यालयों को गोद लेकर उनकी दशा व दिशा बदलने का काम कर रहे हैं l स्मार्ट क्लास व फर्नीचर की उपलब्धता शैक्षिक वातावरण को पुष्ट करने का कार्य करेगी lकार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह व विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख सांडी अनिल सिंह राजपूत ने दीप प्रज्वलन व मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण कर कियाl

विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत ,नाटक व लोक गीत प्रस्तुत किया गया l बाल वाटिका के बच्चों द्वारा भक्ति गीत पर दी गई प्रस्तुति सराही गई l बाल बटालियन द्वारा पीटी का शानदार प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी l इस अवसर पर बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया l कार्यक्रम का संचालन अजीत शुक्ल ने किया l खंड शिक्षा अधिकारी डा. सुनील कुमार सिंह द्वारा आए हुए अतिथियों एवं जन समुदाय का आभार व्यक्त किया गया l

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित,विधायक प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी, जिला आपूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार ,खंड विकास अधिकारी अस्मिता सेन, भाजपा नेता दीपांशु सिंह, प्रधान प्रतिनिधि जय राम राजपूत एआरपी आदर्श अवस्थी, प्रभाकर मिश्र, शेरपाल, मो. इरफान, राम बरन वर्मा, शिक्षक पुष्पेन्द्र शुक्ल,रसूल अहमद, रमेश कुमार, जावेद आलम, अनुराग तिवारी, नवनीत कुमार, संतोष राखी श्रीवास्तव, शुभा वर्मा आदि रहेl

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp