Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई मिशन शक्ति अभियान के तहत सम्मेलन में महिलाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी

Author Image
Written by
अनुराग मिश्रा

हरदोई मिशन शक्ति अभियान के तहत आज जनपद हरदोई के थाना बिलग्राम क्षेत्र के ग्राम छिबरामऊ में बहू-बेटी सम्मेलन और जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, युवतियों और ग्रामीणों को महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

 

सम्मेलन में हेड कांस्टेबल ओम कुमार, महिला आरक्षी ममता विश्वकर्मा और महिला आरक्षी शिवम सिंह ने भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने मौजूद लोगों को 1090 वुमन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन और 112 इमरजेंसी नंबर की जानकारी दी।

 

इस दौरान महिलाओं को साइबर फ्रॉड, घरेलू हिंसा और छेड़छाड़ से बचाव के उपाय भी बताए गए। पुलिस ने कहा कि किसी भी समस्या पर महिलाएं तुरंत पुलिस से संपर्क कर सकती हैं और उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस 24 घंटे तत्पर है।

 

ग्रामीणों ने मिशन शक्ति अभियान की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

स्रोत: थाना बिलग्राम, हरदोई

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp