
हरदोई
टोडरपुर ब्लॉक क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन भाकियू सम्राट के कार्यकर्ताओं ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम प्रकाश मौर्य के नेतृत्व में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया किसानों ने ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर विकास खंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की
प्रदर्शन का मुख्य कारण खराब चकमार्गों की समस्या थी जिसके कारण किसानों को खेतों तक आने जाने में भारी परेशानी हो रही थी खंड विकास अधिकारी और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्यामू त्रिवेदी ने किसानों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और तत्काल खराब मार्गों के सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी
*ज्ञापन में रखी गई प्रमुख मांगें*
ज्ञापन में ग्राम जलालपुर विकास खंड टोडरपुर में कई विशिष्ट मांगों का उल्लेख किया गया
– जयइंद्र के मकान से रमेश के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क बनवाई जाए
– मलिखान के मकान से टीकाराम के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क बनवाई जाए
– महादेव के मकान से परमानंद के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क बनवाई जाए
– डिघिया संपर्क मार्ग से जयइंद्र सिंह के खेत तक खड़ंजा बनवाया जाए
– डिघिया संपर्क मार्ग से लखबिंदर के मकान तक खड़ंजा बनवाया जाए
– डिघिया संपर्क मार्ग से टोनी सरदार के झाला तक खड़ंजा बनवाया जाए
*आंदोलन की चेतावनी*
भाकियू सम्राट ने चेतावनी दी है कि यदि इन बिंदुओं पर जल्द कार्य शुरू नहीं किया गया तो संगठन आगे की रणनीति तैयार कर अनिश्चितकालीन आंदोलन करेगा इसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी
किसी भी अप्रिय घटना से बचने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदर्शन स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा









