Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एलर्जी की बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में छाया मातम

Author Image
Written by
Chandan Singh

फर्रुखाबाद, अमृतपुर

 

राजेपुर थाना क्षेत्र के नगला केवल गांव में शुक्रवार को एक 56 वर्षीय महिला के आत्महत्या करने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका की पहचान कमला देवी पत्नी जदुवीर सिंह के रूप में हुई है।

 

घर के बरामदे में लगा लिया फंदा

प्राप्त जानकारी के अनुसार कमला देवी लंबे समय से अपनी बाजू में एलर्जी की बीमारी से परेशान थीं। शुक्रवार को उन्होंने घर के बरामदे की दीवार में लगी कील में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। जब परिजनों ने उन्हें फंदे से लटका देखा तो तुरंत नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

 

पुलिस ने किया पंचनामा, शुरू की जांच

सूचना मिलते ही थाना राजेपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और पंचों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp