Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई समय पर नहीं पहुंचे अधिकारी, हिंदू सुरक्षा सेवा संघ का डीएम कार्यालय में हंगामा

Author Image
Written by
Chandan Singh

हरदोई जिलाधिकारी कार्यालय में रविवार सुबह अधिकारियों के समय पर न पहुंचने से हंगामा हो गया। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के कार्यकर्ता ज्ञापन देने 10 बजे कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन 11:30 बजे तक सिटी मजिस्ट्रेट समेत कोई जिम्मेदार अधिकारी अपनी कुर्सी पर नहीं मिला

सिद्धपीठ अयोध्या हनुमानगढ़ी के बैनर तले पहुंचे संघ के कार्यकर्ताओं ने पहले काफी देर इंतजार किया। जब कोई अधिकारी नहीं आया तो जिला अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।

 

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सरकारी दफ्तरों में लेट लतीफी आम बात हो गई है, जिससे आम जनता को परेशानी होती है।हंगामे के बाद पहुंचे अधिकारियों को संघ ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 2 मुख्य मांगें रखी गईं:गौमाता को तत्काल ‘राष्ट्रमाता’ घोषित किया जाए देश-प्रदेश में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए

 

संघ ने अपनी मांगों के समर्थन में 2100 लोगों के हस्ताक्षर वाला पत्र भी सौंपा। पदाधिकारियों ने कहा कि गौ रक्षा और सनातन आस्था से जुड़े मुद्दों पर अब किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

प्रदर्शन में जिला प्रभारी अनिल सक्सेना, उपाध्यक्ष साहिल मिश्रा, धर्मेन्द्र राठौर, सुरसा ब्लॉक अध्यक्ष अंशु शर्मा, उपाध्यक्ष सुरजीत के अलावा अमितेंद्र सिंह ‘बबलू’, रमाकांत सिंह, रामजी तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। नीलम, कालिंद्री, प्रियांशी सक्सेना, सावित्री सक्सेना, चाहत गुप्ता और शिवरानी वर्मा जैसी महिला कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 

संघ ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp