Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज गुरसहायगंज पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपियों को दबोचा, बैटरियां व नकदी बरामद

Author Image
Written by
रोहित नंदन

कन्नौज गुरसहायगंज पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बैटरियां और तीसरी बैटरी बेचने से प्राप्त 3 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

 

पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को कोतवाली गुरसहायगंज में मु.अ.सं. 314/2026 के तहत अज्ञात के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने उसी दिन मदारपुर से जलालाबाद जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की दो बैटरियां बरामद हुईं। इनमें एक Livguard तथा दूसरी e Shakti Powermaxx कंपनी की बैटरी शामिल है। पुलिस के अनुसार, चोरी की तीसरी बैटरी बेच दी गई थी, जिससे प्राप्त 3 हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुज (20), दीपक (20) और पीयूष (18) निवासी गांव गढ़िया कछपुरा, थाना गुरसहायगंज, जनपद कन्नौज के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी के नेतृत्व में थाना गुरसहायगंज पुलिस टीम ने की।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp