Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज तिर्वा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Author Image
Written by
अखंड प्रताप सिंह

कन्नौज, 5 जुलाई। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तिर्वा कोतवाली पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

 

अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए वारंटी अभियुक्त धर्मपाल उर्फ धम्मा पुत्र फूल सिंह, निवासी ग्राम कनौली, थाना तिर्वा तथा सुशीला देवी पत्नी सुरेश चन्द्र, निवासी अशोक नगर, कस्बा एवं थाना तिर्वा, जनपद कन्नौज को गिरफ्तार किया।

 

पुलिस के अनुसार धर्मपाल उर्फ धम्मा के विरुद्ध वाद संख्या 2910/16, अपराध संख्या 541/16, धारा 323, 504, 506 एवं 342 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत न्यायालय से वारंट जारी था। वहीं सुशीला देवी के विरुद्ध वाद संख्या 13460/21 में धारा 498ए, 323, 504, 506 भारतीय दंड संहिता तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत न्यायालय से वारंट जारी था।

 

दोनों वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ल, उपनिरीक्षक राधा मोहन शर्मा, महिला उपनिरीक्षक सुप्रिया गुप्ता, महिला मुख्य आरक्षी शशि शर्मा तथा आरक्षी विकास कुमार शामिल रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp