
रिपोर्ट हरदोई जिला संवाददाता सत्यम द्विवेदी
हरदोई शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत बुधवार को संडीला तहसील परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुनय झा IAS और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने संयुक्त रूप से पौधा रोपकर उसकी देखभाल का संकल्प लिया। जिलाधिकारी ने पौधे में हरे रंग की केन से पानी डाला। पौधे की जड़ को गुलाब और गेंदे के फूलों से सजाया गया था।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा, “वृक्षारोपण हमारे जीवन में बहुत उपयोगी है। वृक्ष हमें फल, छाया और ऑक्सीजन देते हैं। आज वायु प्रदूषण एक बड़ी समस्या बन गया है। ऐसे में हर व्यक्ति के लिए पेड़ लगाना जरूरी हो गया है।”
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम पूरे देश में चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ रखना और आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ भविष्य देना है।
कार्यक्रम के दौरान तहसील के कई अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।









