Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर : पिसावां में बड़ा हादसा: 11 हजार वोल्ट लाइन पर काम कर रहा लाइनकर्मी करंट की चपेट में आया, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

सीतापुर (पिसावां)। पिसावां थाना क्षेत्र के अनंतापुर गांव में गुरुवार देर रात बिजली लाइन पर कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन पर सुरक्षा जाली लगाने के दौरान एक निजी कंपनी का लाइनकर्मी अचानक हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह खंभे से नीचे गिरकर गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार, एलाइट इंटरप्राइजेज कंपनी के ठेकेदार सत्यपाल सिंह, निवासी फरीदपुर, थाना महोली के अधीन 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से संबंधित कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान रिंकू पुत्र रामकुमार, निवासी ग्राम खजुरा, थाना सकरन, बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइन के नीचे सुरक्षा जाली लगाने का कार्य कर रहा था। तभी अचानक लाइन में विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई और वह तेज करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह खंभे से नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिसावां पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

उपकेंद्र के कनिष्ठ अभियंता (जेई) बबलू यादव ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। प्रारंभिक तौर पर मामला निजी कंपनी के माध्यम से कराए जा रहे कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और बिजली आपूर्ति से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।

वहीं, थानाध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हादसा कार्य के दौरान अचानक बिजली आपूर्ति शुरू होने के कारण हुआ प्रतीत होता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp