
रिपोर्ट कन्नौज जिला संवाददाता अविनाश सिंह
कन्नौज पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने आज रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया।
परेड निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। परेड में अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने हेतु टोली वार ड्रिल कराई गई। ड्रिल का अवलोकन कर उसे और बेहतर तरीके से कराने के निर्देश प्रभारी पुलिस लाइन को दिए गए।इस दौरान समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों से शस्त्र अभ्यास भी कराया गया। पुलिस अधीक्षक ने परिवहन शाखा का निरीक्षण कर पुलिस लाइन में खड़े वाहनों की स्थिति की जानकारी ली।

निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने जीडी कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, पुलिस कैंटीन, शस्त्रागार, बैरक, स्टोर रूम, भोजनालय, लॉन टेनिस ग्राउंड, कंट्रोल रूम, आरओ आईपी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम एवं यूपी 112 का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।क्षेत्राधिकारी तिर्वा लाइन कुलवीर सिंह प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।









