Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर (मछरेहटा) : थाना समाधान दिवस में आईं पांच शिकायतें, दो का मौके पर निस्तारण

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

मछरेहटा/सीतापुर। जनपद सीतापुर के थाना मछरेहटा परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी (सीओ) बृजेश कुमार, उपजिलाधिकारी (एसडीएम), थाना प्रभारी रजनीश कुमार वर्मा, कानूनगो, लेखपाल तथा पुलिस एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से एक प्रकरण न्यायालय से संबंधित पाए जाने पर उसे अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय को प्रेषित कर दिया गया। वहीं दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को राहत प्रदान की गई। शेष दो मामलों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरणों का नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को समय पर न्याय मिल सके और शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का प्रभावी समाधान हो।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp