Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर : मिश्रिख में ‘35 करोड़ वृक्षारोपण महाअभियान-2026’ का शुभारंभ, कॉलेज परिसर में लगाए गए लगभग 400 पौधे

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और छात्र-छात्राओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प।

सीतापुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘35 करोड़ वृक्षारोपण महाअभियान-2026’ के अंतर्गत रविवार को मिश्रिख स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेशभर में बड़े स्तर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा लोगों को हरित एवं स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव रहे, तथा सांसद अशोक रावत के प्रतिनिधि राजकुमार सोनी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. सर्वेश कुमार मिश्र ने की।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अभिनव कुमार यादव, खंड विकास अधिकारी चंद्र प्रकाश, वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) सिकंदर सिंह, गन्ना समिति रामगढ़ के चेयरमैन रामगोपाल अवस्थी, ग्राम प्रधान ठाकुर नगर दिलीप गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

मुख्य अतिथि ने पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत प्रत्येक छात्र-छात्रा को एक पौधा लगाने तथा उसकी देखरेख का संकल्प भी दिलाया गया।

कार्यक्रम के अंत में वन क्षेत्राधिकारी सिकंदर सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार जल जीवन के लिए आवश्यक है, उसी प्रकार वन भी मानव जीवन का आधार हैं। उन्होंने कहा कि वनों से ही प्राणवायु और वर्षा का संतुलन बना रहता है, इसलिए वन संपदा का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान नरदानंद आश्रम, नैमिषारण्य के विद्यार्थियों ने स्वस्तिवाचन तथा श्री चंद्र भगवान इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके उपरांत महाविद्यालय परिसर में लगभग 400 पौधों का रोपण किया गया।

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल
आज फोकस में

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं
आज फोकस में

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं

कोटेदारों के उत्पीड़न पर भड़के सीएम योगी, भ्रष्टाचार पर तुरंत निलंबन के दिए निर्देश
आज फोकस में

कोटेदारों के उत्पीड़न पर भड़के सीएम योगी, भ्रष्टाचार पर तुरंत निलंबन के दिए निर्देश

सोनम वांगचुक व जेन जी के समर्थन में हरदोई में विशाल प्रोटेस्ट
आज फोकस में

सोनम वांगचुक व जेन जी के समर्थन में हरदोई में विशाल प्रोटेस्ट

सीतापुर : छह चिकित्सा अधिकारियों के तबादले, प्रशासनिक व्यवस्था में किया गया फेरबदल
आज फोकस में

सीतापुर : छह चिकित्सा अधिकारियों के तबादले, प्रशासनिक व्यवस्था में किया गया फेरबदल

<span class=सीतापुर : मिश्रिख में ‘35 करोड़ वृक्षारोपण महाअभियान-2026’ का शुभारंभ, कॉलेज परिसर में लगाए गए लगभग 400 पौधे">
आज फोकस में

सीतापुर : मिश्रिख में ‘35 करोड़ वृक्षारोपण महाअभियान-2026’ का शुभारंभ, कॉलेज परिसर में लगाए गए लगभग 400 पौधे

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp