Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई किन्नर बोर्ड की सदस्य काजल किन्नर ने गरीब बेटी की शादी कर निभाया फर्ज, किया कन्यादान

Author Image
Written by
अनुराग मिश्रा

हरदोई हरपालपुर सेवा और इंसानियत की अनोखी मिसाल हरपालपुर कस्बे में देखने को मिली। उत्तर प्रदेश किन्नर बोर्ड की सदस्य और समाजसेविका काजल किन्नर ने एक गरीब परिवार की बेटी की शादी का पूरा जिम्मा उठाकर उसे धूमधाम से विदा किया।

 

सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम बघराई निवासी पट्टेलाल की बेटी आरती की शादी हरपालपुर कस्बे के कुलदीप पुत्र रामगोपाल से तय हुई थी। आर्थिक तंगी के चलते परिवार शादी करने में असमर्थ था। जानकारी मिलने पर काजल किन्नर ने आगे बढ़कर शादी का खर्च उठाने का बीड़ा उठाया।

 

सोमवार को हरपालपुर में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में काजल किन्नर ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ अपने घर से आरती की विदाई कराई और कन्यादान भी किया। काजल किन्नर ने कहा कि बेटी किसी की भी हो, उसकी शादी की खुशी सबकी होती है। अगर हम थोड़ी मदद कर दें तो किसी का घर बस सकता है।

 

इस नेक काम में यूपी किन्नर बोर्ड की सदस्य प्राची चौहान और क्षेत्र के किसान नेता मोहम्मद सल्ताफ भी शामिल हुए। सभी ने नवविवाहित जोड़े को सुखी जीवन का आशीर्वाद दिया।

 

काजल किन्नर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आती हैं। उनके इस कदम की कस्बे में हर तरफ सराहना हो रही है। लोगों ने कहा कि समाजसेवा की ऐसी मिसालें समाज को नई दिशा देती हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp