Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई फर्रुखाबाद से आ रही रोडवेज बस पलटी, ट्रक से टक्कर के बाद मचा हड़कंप, 46 यात्री सुरक्षित

Author Image
Written by
अनुराग मिश्रा

हरदोई। सवायजपुर क्षेत्र के कन्हारी गांव के पास बुधवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। फर्रुखाबाद से हरदोई की ओर जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई।

 

टक्कर के बाद बस संतुलन खो बैठी और सड़क के किनारे पलट गई। दुर्घटना के समय बस में करीब 46 यात्री मौजूद थे। हादसे के बाद बस के अंदर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार शुरू हो गई।

 

आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

 

घटना की सूचना मिलते ही सवायजपुर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार और रूपापुर चौकी इंचार्ज अतुल गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य पूरा कराया और यातायात को सामान्य किया।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के बाद बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए।

 

राहत की बात यह रही कि इस भीषण दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जिनका प्राथमिक उपचार कर दिया गया है।

 

पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों और चालक की लापरवाही की जांच की जा रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp