Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर समाजसेवी नरेंद्र कुमार सिंह ‘बाबा जी’ ने बेरसापुर–मटपुरवा संपर्क मार्ग के निर्माण की उठाई मांग, खराब सड़क से छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

Author Image
Written by
मनोज मिश्रा

सीतापुर अटरिया क्षेत्र के बेरसापुर मार्ग से मटपुरवा संपर्क मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर समाजसेवी नरेंद्र कुमार सिंह ‘बाबा जी’ ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शीघ्र सड़क निर्माण कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और गड्ढे होने के कारण ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

 

नरेंद्र कुमार सिंह ‘बाबा जी’ ने बताया कि इसी मार्ग से होकर बड़ी संख्या में विद्यार्थी मांडल इंटर कॉलेज जजौर तथा एसआरके इंटर कॉलेज पढ़ाई के लिए आते-जाते हैं। बरसात के मौसम में सड़क पर अत्यधिक कीचड़ होने से छात्र-छात्राएं कई बार फिसलकर गिर जाते हैं और चोटिल हो जाते हैं। इसके अलावा किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य राहगीरों को भी इस मार्ग पर आवागमन में गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है।

 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की यह प्रमुख संपर्क सड़क लंबे समय से बदहाल पड़ी है, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। यदि समय रहते सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा भी हो सकता है।

 

समाजसेवी नरेंद्र कुमार सिंह ‘बाबा जी’ ने सिधौली के भाजपा विधायक मनीष रावत तथा सीतापुर के जिलाधिकारी से मांग की है कि जनहित को देखते हुए बेरसापुर–मटपुरवा संपर्क मार्ग का तत्काल निर्माण कराया जाए, ताकि ग्रामीणों और विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

 

क्षेत्रीय लोगों ने भी समाजसेवी नरेंद्र कुमार सिंह ‘बाबा जी’ की इस मांग का समर्थन करते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण शुरू कराने की अपील की है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp