Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 15वें वित्त, राज्य वित्त आयोग, केंद्रीय वित्त, स्वच्छ भारत मिशन एवं एनआरएलएम की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Author Image
Written by
अनुराग मिश्रा

रिपोर्ट हरदोई जिला संवाददाता आरेंद्र मिश्रा

 

 

हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में 15वें वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग, केंद्रीय वित्त, स्वच्छ भारत मिशन एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति, प्राप्त धनराशि एवं उसके सापेक्ष कराए जा रहे विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने 15वें वित्त एवं राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं शासनादेशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

 

केंद्रीय वित्त से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराया जाए।

 

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता संबंधी परिसंपत्तियों तथा ग्रामों में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्वच्छता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने और जनसहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए।

 

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा में स्वयं सहायता समूहों के गठन, वित्तीय सहायता, आजीविका संवर्धन एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित कार्यों पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

 

इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए अशोक कुमार मौर्य, डीडीओ कमलेश कुमार, डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय, डीसी नरेगा, समस्त बीडीओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp